फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से आग का गोला बनी बाइक, जलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर चिमनी-डिम्हौरा गांव के पास शनिवार की रात 9.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर किया गया है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव परवनसिंह पुरवा निवासी रजनीश सिंह उर्फ अमित सिंह (32) पुत्र सुरेश अपने भाई छोटू के साथ शहर लखीमपुर में खपरैल बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर काम करते थे। 31 दिसंबर की रात वह दोनों ड्यूटी कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। उसकी बाइक रात करीब 9.30 बजे जैसे ही चिमनी-डिम्हौरा गांव के बीच पहुंची। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठा छोटू उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।
वहीं रजनीश सिंह बाइक समेत काफी दूर तक घिसटता चला गया। इसी बीच टंकी से रिसते पेट्रोल में आग लगने से बाइक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। हादसे की आवाज व घटनास्थल पर आग देख ग्रामीण मौके की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ओपी सरोज फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रजनीश सिंह की जलकर मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रुप से घायल छोटू को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। छोटू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक को टक्कर मारकर भागे वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें