पानी में डूबने की आशंका
ग्रामीणों ने मीरगंज पुलिस को सूचना दी। पूर्व फौजी प्रेमपाल के रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गए। उनकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू करा दी है। पूर्व फौजी के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रेमपाल स्टेट बैंक रामनगर में गार्ड की ड्यूटी करते थे। उनकी पत्नी रामवती का रो रोकर बुरा हाल है। प्रेमपाल दो पुत्र और दो बेटियों हैं। इन सभी की शादी हो चुकी है।
एक महीने पहले कट गई थी सड़क
सड़क कट जाने के कारण एक महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने दीवार लगाकर रास्ता बंद कर दिया था, लेकिन लोगों ने दीवार तोड़ दी थी। जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से निकल रहे हैं। इसी तरह मीरगंज सिरौली मार्ग पर कैलाश गिरी घाट पर बने पुल के पास रामगंगा नदी ने सड़क को काट दिया है। यहां भी पीडब्ल्यूडी ने दीवार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है लेकिन फिर लोग ट्यूब पर बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं।