विधायक और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
नवाबगंज। बीजामऊ गांव के पास से बहने बाली नहर से होते हुए रिछोला गांव तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे नवाबगंज समेत भदपुरा और भुता ब्लाॅक के गांव के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। शुक्रवार को विधायक डाॅ. एमपी आर्य और नवाबगंज ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार ने इसका शुभारंभ किया है। विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने कहा कि बीजामऊ से लेकर रिछोला गांव के हाईवे तक लगभग तीन किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़क का निर्माण लगभग दो करोड़ रुपये से हो रहा है। इसके निर्माण से सैकड़ों गांवों के लोग इससे नवाबगंज पहुंचेंगे। इस मौके पर भदपुरा ब्लाॅक प्रमुख रश्मि गंगवार के पति रवि शंकर गंगवार, लेखराज गंगवार, भानु गंगवार, नत्थूलाल आर्य, मौजी बाबा, नीरू सागर, विक्की गंगवार, हरीश कुमार, संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद