फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी की तलाश में बिहार से बरेली आए एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका शव कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास डाउन लाइन पर पड़ा मिला। झपकी आने के कारण युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर कैंट संजय धीर ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के जिला किशनगंज के थाना पठमारी के गांव बाकू टोली निवासी तौसीफ रजा (26) के रूप में हुई है। वह बरेली में नौकरी की तलाश में आया था। वापस बिहार लौटते समय यह हादसा हुआ। रेलवे कर्मचारी मन राम बहादुर ने सोमवार सुबह 7:30 बजे शव देखा और अधिकारियों को सूचित किया। कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मृतक का फोन, बैग व किताब बरामद की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें