फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रिश्वत के पैसे के बंटवारे का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मी निलंबित, केस दर्ज

Wed, 14 Oct 2020 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एसएसपी ने क्राइम ब्रांच टीम द्वारा रिश्वत के पैसे के बंटवारे का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। बरेली एसएसपी रोहित सजवाण ने जांच के बाद 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसमें जिले से दूसरे जिलों में ट्रांसफर स्टाफ व वीडियो वायरल करने वाला सिपाही भी शामिल हैं। वीडियो अप्रैल महीने का पाया गया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम के बीच रिश्वत के रुपये बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही बरेली से लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि वीडियो अप्रैल महीने का है। वीडियो में दिख रहे सभी 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें