फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुश्ती में सिकंदराराऊ के भूरा बने चैंपियन, तीन पहलवान चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। ग्राम पिपरिया उपराला में चल रहे रामलीला मेले के तीन दिवसीय दंगल में पहलवानों ने खूब दम दिखाया। कुश्ती में सिकंदराराऊ के भूरा ने अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र को हराकर चैंपियन बने, जबकि तीन पहलवान मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार को पिपरिया उपराला में दंगल का आखिरी दिन था। इस दंगल में मथुरा ,कासगंज , सिकंदराबाद, चंदौसी, बरेली और शाहजहांपुर जैसे स्थानों से बड़े-बड़े पहलवान आए। पहली कुश्ती आंवला के भारत और मुन्ना के बीच हुई। इसमें भारत विजयी हुए। इसके बाद बरखेड़ा के चंद्रकेश और हाथरस के वीरेश के बीच हुई, जिसमें चंद्रकेश जीते। इसके साथ ही सनी और अरुण की कुश्ती हुई, जिसमें शनि जीते।
इसके अलावा खैर, अलीगढ़ के नरेश और गैनी के अमजद के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें अमजद ने मुकाबला जीत लिया। एक अन्य मुकाबले में मथुरा के अमित और हाथरस के धांसू पहलवान के बीच टक्कर हुई। इसमें धांसू पहलवान ने निर्धारित समय से पहले ही कुश्ती में बाजी मार ली।
विज्ञापन

सबसे चर्चित कुश्ती सिकंदराराऊ के भूरा और कासगंज के जितेंद्र की बीच हुई। कड़े मुकाबले के चलते अंतिम समय में भूरा ने जितेंद्र को हरा दिया, जबकि हाथरस के प्रिंस और बरेली के अरमान के बीच कुश्ती हुई। इस कुश्ती पर पांच हजार का इनाम था। 10 मिनट की कुश्ती में कोई भी पहलवान गिरने को तैयार नहीं था, जबकि दोनों पहलवान लड़ते हुए चोटिल हो गए। प्रिंस के नाक से खून निकलने लगा, जबकि अरमान के हाथ में चोट आ गई। समय पूरा होने पर कुश्ती बराबर छोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें