भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 30 अक्तूबर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भुज से इसे वर्चुअल रूप से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों को जोड़ेगी। यह पीलीभीत, बरेली और बदायूं जैसे शहरों से होकर गुजरेगी।