फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच दिन बंद रहेगा भिटौरा रेलवे फाटक

Wed, 29 Jul 2026 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण भिटौरा रेलवे फाटक बुधवार से पांच दिन के लिए बंद रहेगा। दो अगस्त शाम 6:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने डीएम, एसडीएम और स्थानीय पुलिस से यातायात सुचारु रखने में सहयोग मांगा है। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सतुईया फाटक का उपयोग किया जा सकता है। शेरगढ़ और शाही जाने वाले अगरस-शंखा रोड से निकल सकते हैं। शीशगढ़ जाने वाले धनेटा फाटक से यात्रा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें