भरतौल गांव में बना कूड़ा घर
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 17 सम्मान मिले
ग्राम पंचायत में रिसोर्स रिकवरी सेंटर के जरिये सूखा व गीला कूड़ा कलेक्शन डोर टू डोर सभी घरों से होता है। इसके लिए सभी घरों से एक-एक रुपये लिए जाते हैं। देश का पहला अन्नपूर्णा राशन स्टोर भी है। यहां पर सस्ता गल्ला, राशन, जनरल स्टोर, बिजली का बिल, आय व जाति प्रमाणपत्र बन जाता है। हर घर जल से नल व शौचालय की व्यवस्था की गई। प्रधान प्रवेश ने बताया कि अमर उजाला की तरफ से श्रेष्ठ प्रधान सम्मान पाकर हर्ष हो रहा है। अब तक मुझे कुल 17 सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। मेरा लक्ष्य है गांव का चहुंमुखी विकास कराना। विकास की यह यात्रा आगे भी निर्बाध जारी रहेगी।