फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मॉडल सोलर गांव के तौर पर विकसित हो रहा भरतौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेडा ने मॉडल सोलर गांव के रूप में भरतौल का चयन किया है। विभाग के माध्यम से गांव में सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। साथ ही घरों में सोलर प्लांट लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि अन्य गांवों के लोग भी इससे प्रेरित हो सके।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही लो-वोल्टेज से लेकर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है। इस वजह से लोगों को परेशानी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार लोगों को सौर उर्जा प्लांट लगाने के लिए प्रेरित कर रही।
इसी को लेकर प्रदेश सरकार ने मॉडल सोलर गांव विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बरेली में भरतौल गांव का चयन किया गया है। यहां पर यूपी नेडा सोलर लाइट, सोलर हाईमास्ट लाइट लगाएगा। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लांट लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
प्रदेश सरकार की ओर से मॉडल सोलर गांव योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत बरेली के भरतौल गांव का चयन किया गया है। यहां पर विभाग के माध्यम से तिराहे, चौराहों, सरकारी जगहों पर सोलर लाइट लगवाई जाएगी। -अतुल कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें