फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भारत गौरव पर्यटन ट्रेन कराएगी सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा, बरेली में ठहराव... बुकिंग शुरू

Wed, 24 Sep 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रद्धालुओं के लिए सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराने के लिए रेलवे भारत गौरव पर्यटन ट्रेन चलाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने मंगलवार को ट्रेन का शेड्यूल व यात्रा का किराया पैकेज जारी किया है। इस गाड़ी के संचालन का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह यात्रा 11 दिन की रहने वाली है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर अजीत सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव पर्यटन ट्रेन 18 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से चलने के बाद हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी। वापसी में 29 नवंबर के लिए योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन पर यात्रा समाप्त होगी।
इस दौरान यह गाड़ी महाकालेश्वर, ओंमकारेश्वर-ममलेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ इन स्थानों के अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराएगी। आईआरसीटीसी ने गाड़ी में बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रेन में कुल सीटों की संख्या 767 है। इसमें एसी द्वितीय श्रेणी की 49, एसी तृतीय श्रेणी की 70 और स्लीपर श्रेणी की 648 सीटें शामिल हैं। यात्रा पैकेज में एसी व नान एसी होटलों में ठहरने के साथ-साथ भोजन और पर्यटन स्थलों पर स्थानीय भ्रमण के लिए वाहनों की व्यवस्था भी शामिल है। रेलवे यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध बैंकाें से ईएमआई की सुविधा भी दे रहा है।
ये रहेगा यात्रा पैकेज
स्लीपर श्रेणी : इस श्रेणी में प्रति व्यक्ति 24100 रुपये और पांच से 11 साल तक के बच्चों के लिए 22720 रुपये यात्रा पैकेज रखा गया है। नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की सुविधा शामिल है।
एसी तृतीय श्रेणी : इस श्रेणी में प्रति व्यक्ति 40890 रुपये और पांच से 11 साल तक के बच्चे के लिए यात्रा पैकेज 39260 रुपये रखा गया है। एसी होटलों में ठहरने, एसी व नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की सुविधा शामिल है।
एसी द्वितीय श्रेणी : इस श्रेणी में प्रति व्यक्ति 54390 रुपये और पांच से 11 साल तक के बच्चे के लिए यात्रा पैकेज 52425 रुपये रखा गया है। एसी होटलों में ठहरने और एसी ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें