फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेटा अलर्ट पर 12 मिनट में पहुंची भमोरा पुलिस, बचाई मिस्त्री की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेटा अलर्ट पर 12 मिनट में मौके पर पहुंचकर भमोरा थाना पुलिस ने जहर खाने वाले युवक की जान बचा ली। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल किया था। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक की शादी जल्दी हुई थी और उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

12 नवंबर को पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को मेटा ने ईमेल पर अलर्ट भेजा। डीजीपी ने बरेली के भमोरा से मामला जुड़ा होने के कारण अलर्ट पर बरेली पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि उपलब्ध कराए नंबर के आधार पर पुलिस टीम महज 12 मिनट में संबंधित लोकेशन पर पहुंच गई। जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह लगातार उल्टियां कर रहा था। युवक अवसाद में कह रहा था कि तुम चैन से रहो, मैं इस दुनिया से जा रहा हूं। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई जहां उसका उपचार किया गया।
उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य हो गई। उसकी पत्नी ने बताया कि पति बिजली मिस्त्री है। पत्नी से विवाद होने के कारण वह अवसाद में था इसलिए आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने युवक की जान बचाने के बाद उसकी काउंसलिंग भी कराई। युवक ने भी भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का वादा किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने भी भमोरा थाना पुलिस के कार्य की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें