फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भमोरा और शाही थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन माह व आला हजरत उर्स के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में चार थानों के प्रभारी की जिम्मेदारी बदल दी है। शाही थाना प्रभारी अमित कुमार व भमोरा थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। जोगी नवादा में बेहतर काम करने का इनाम दो चौकी प्रभारियों को मिला है।
विज्ञापन

अमित कुमार को दूसरे जोन में ट्रांसफर की वजह से रिलीव कर दिया गया है। जोगी नवादा चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार विश्नोई को शाही थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र ही फिलहाल थाना प्रभारी पद की जिम्मेदारी देखेंगे। वहीं, बारादरी थाने की चौकी जगतपुर के प्रभारी सनी चौधरी को भमोरा थाने की जिम्मेदारी मिली है।
सनी चौधरी और धर्मेंद्र विश्नोई दोनों ने ही सांप्रदायिक तनाव देखने वाले जोगी नवादा में माहौल बेहतर बनाने के लिए धरातल पर काम किया था। साथ ही बारादरी थाने में लगातार कई गुडवर्क किए। इसका उन्हें इनाम मिला। सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी थाने का प्रभारी बनाया गया है। अभिषेक पहले बारादरी, फरीदपुर व बिथरी थानों के प्रभारी रहने के साथ ही एसओजी प्रभारी का काम देख चुके हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह को अभिषेक की जगह सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें