फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर याद किए भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु

Thu, 24 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आजादी को अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले  अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 85 वें बलिदान दिवस पर नगर के विभिन्न संगठनों ने सभाएं व कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन

मानव सेवा क्लब की ओर से डीडीपुरम शहीद स्मारक पर क्लब के अध्यक्ष प्रो. के.ए. वार्ष्णेय, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, साधना अग्रवाल, रीता शर्मा, एम के कपूर, राजीव चक्रवर्ती, नरेश मलिक, राजेन विद्यार्थी, सुधीर चंदन, रंजीत पांचाल, अभय भटनागर आदि ने अमर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला तथा मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। 
शिव सेना की जिला व महानगर  इर्काई ने शांति बिहार स्थित जिला कार्यालय पर प्रसून सक्सेना की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की जिसमें जिला अध्यक्ष शांतालाल शर्मा व अवधेश शर्मा, लक्ष्मण कुमार, विशाल सक्सेना, मुनीश सक्सेना, संजय चन्द्रा, संजय अवस्थी, नरेन्द्र मौर्य, अक्षय कुमार, राजू कश्यप, ताराचन्द्र सोनू वाल्मीकि आदि ने कहा कि आज हम जो स्वतंत्र जीवन व्यतीत कर रहे हैं वह इन्ही की शहादत की देन है। 
विज्ञापन

राष्ट्रवादी मोर्चा के कार्यक्रम मेें अमर शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया तथा कांग्रेसी नेता शशि थरूर द्वारा जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। अमित सक्सेना, आलोक चौहान, महेन्द्र सिंह फौजी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन मो. नासिर खां ने किया। 
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के  कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गोष्ठी आयोजित की जिसमें जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मिंया ने अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने नवाब का ठेरा भूड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर, महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन ने भूड़ स्थित कार्यालय पर और नव भारत जनकल्याण समिति ने अपने जसौली स्थित कार्यालय पर गोष्ठी कर अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें