फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र में रोजाना पांच हजार लोगों को खाने के पैकेट बांटेगी ‘भाभीजी की रसोई’

विज्ञापन
शनिवार को भाभीजी की रसोई से हुई जरुरतमंदों को भोजन बांटने की शुरूआत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डॉ. पीसी ऐरन फाउंडेशन की ओर 14 अप्रैल तक होगा भोजन वितरण

बरेली। डॉ. पीसी ऐरन फाउंडेशन की ओर से शनिवार को नेहरू युवा केंद्र में जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण की शुरुआत की गई। ‘भाभीजी की रसोई’ से 14 अप्रैल तक जिले भर के मजबूर, बेसहारा और कमजोर लोगों को रोज पांच हजार पैकेट पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामुदायिक रसोई के अभियान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन की ओर से यह शुरुआत शनिवार को की गई। यहां से महानगर की उन सभी बस्तियों और इलाकों में खाने के पैकेट पहुंचाने की व्यवस्था की गई है जहां कमजोर वर्ग के लोग हैं। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने ऐरन दंपती के प्रयास की प्रशंसा की। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और नियमों का पालन करने को कहा।
प्रवीण सिंह ऐरन ने खाना वितरण में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। सुप्रिया ऐरन ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी सरकार और प्रशासन को सहयोग के साथ लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, नगर विधायक डा. अरुण कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सारस्वत, केके दीक्षित, राज शर्मा, राकेश सक्सेना, मधुर गुप्ता, संजीव गुप्ता, मोहम्मद यूसुफ, मखदूम हुसैन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें