फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीजी पीओएच ने इलेक्ट्रिकल टीम को हराकर हासिल किया विजेता का तमगा

Sun, 14 Dec 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे कारखाना इज्जतनगर की ओर से आयोजित इंटर शॉप वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को कारखाना परिसर में खेला गया। फाइनल में बीजी पीओएच और इलेक्ट्रिकल की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें बीजी पीओएच ने इलेक्ट्रिकल टीम को 25-17 और 25-20 के सीधे सेटों में पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के साथ-साथ महिला कर्मचारियों के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन भी किया गया, जिसमें कारखाना की 40 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लगभग तीन घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में रजनी ने प्रथम, शिल्पी ने द्वितीय और मीरा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बुशन मीना, नेहा, प्रिया और लिलियन टुडू को महिला सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पर्सनल विभाग की शीला को वरिष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार, सीएमई (प्लांट) रजत प्रताप सिंह, कार्य प्रबंधक पवन कुमार वर्मा, स्पोर्ट्स अधिकारी राकेश कुमार मीना, एसीएमटी मनीष कुमार श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव सुहेल अली, पंकज कुशवाहा, भावेश, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें