गांधी उद्यान में हुए कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा
बरेली। गांधी उद्यान में बृहस्पतिवार को शहर के लोगों ने अपनी सेल्फी के साथ भारतीय ओलंपिक दल को शुभकामनाएं भेजीं। सोशल मीडिया पर भी इन्हें शेयर कर टीम का हौसला बढ़ाया।
गांधी उद्यान में सुबह सात से दस बजे तक दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से कार्यक्रम हुआ। बारिश के बावजूद भारतीय ओलंपिक दल का समर्थन करने और शुभकामनाएं भेजने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सेल्फ ी चीयर फॉर इंडिया के साथ ओलंपियन सुमंगला शर्मा, यूपी फु टबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी मून रॉबिनसन, कमल सेन, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, मंडलीय खेल प्रभारी नईम अहमद, आरके बाजपेयी, मोनिका गौतम आदि ने ओलंपिक दल को शुभकामना संदेश भेजे। डीपीएस के प्रिंसिपल वीके मिश्र ने कहा कि बरेली शहर ने जोश और जुनून के साथ ओलंपिक दल को शुभकामनाएं भेजी हैं। हम सभी की कामना है कि हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित करें। इस मौके पर वैशाली पाठक, कोऑर्डिनेटर आभा भारद्वाज, विमल मिश्र, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।