रिठौरा। गांव भड़सर के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता वर्षा गुप्ता को मोहरा बनाकर लाभार्थियों से ठगी की गई। स्टाफ ने प्रश्न किया कि आंगनबाड़ी का डाटा लीक कैसे हुआ? कार्यकर्ता वर्षा गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 07766913741 नंबर से कॉल आई। इसमें व्यक्ति ने कहा, आप वर्षा गुप्ता बोल रही हैं। यह कॉल निदेशालय से है। कई प्रश्नों के बाद बताया कि लाभार्थियों से जानकारी लेंगे कि उनको समय पर पोषाहार मिलता है या नहीं। इसके बाद बताया कि गर्भवती और धात्री माताओं के खाते में 9,000 रुपये डाले जाएंगे। इसके लिए 3,000 रुपये जमा करने की बात कही। लाभार्थी के संबंधी प्रमोद श्रीवास्तव से बात करते-करते उनके खाते 2,900 रुपये कट गए। इसी तरह नसीम बानो के पास यह कॉल आई तो उन्होंने पति के खाते में रुपये डालने की बात कही। ठगी की जानकारी होने पर प्रभारी सीडीपीओ विमला कुमारी से शिकायत की गई है।