बरेली। आशुतोष सिटी निवासी मोहित शर्मा को स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर निगम ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र रहे मोहित, नगर निगम के साथ वर्ष 2023 व 2024 में भी स्वच्छ सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भागीदार रहे हैं। 2025 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी वह अहम भूमिका में रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह हासिल कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।