फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और मां से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

बरेली। कैंट की नकटिया घास मंडी इलाके में बुधवार शाम एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में इसके लिए मां और पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नकटिया निवासी 44 वर्षीय ओमपाल का शव बुधवार को घर में ही पंखे से लटका मिला। ओमपाल की पत्नी और मां उस वक्त घर पर नहीं थीं। घर लौटने पर जब उन्होंने ओमपाल का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने जीवित होने की उम्मीद में ओमपाल को फंदे से उतार लिया और डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नकटिया चौकी प्रभारी विदेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने शव सील कराया। शव के पास मिले सुसाइड नोट को पढ़कर पुलिस चौंक गई। इसमें पहले मां पर आरोप लगाया गया था। ओमपाल ने लिखा कि उसने अपनी सारी जमापूंजी मां को दे दी है। उनसे वह बहुत परेशान है। फिर पत्नी पर आरोप था कि उससे कोई संबंध नहीं है। उसे मेरी मौत के बाद मायके भेज दिया जाए। मेरी कोई संपत्ति उसे न दी जाए, लेकिन उस पर कोई केस भी न किया जाए। चौकी प्रभारी ने बताया कि ओमप्रकाश का भाई सेना में है। ओमपाल घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें