बरेली। जंक्शन से वाराणसी जाने वाली जम्मूतवी-बेगमपुरा एक्सप्रेस को रेलवे ने अचानक निरस्त कर दी। इस ट्रेन से जाने के लिए करीब पचास यात्री जंक्शन पहुंचे थे। ट्रेन निरस्त होने का पता चला तो उन्होंने स्टेशन मास्टर ऑफिस में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों से बात की। बाद में सभी यात्रियों को अंत्योदय और अर्चना एक्सप्रेस से वाराणसी के लिए रवाना कराया गया।