फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई  से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन

Thu, 16 Feb 2017 01:36 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Before departure, the bride arrived to vote - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहसील सदर स्थित बूथ पर विदा होेने से पहले दुल्हन सुबह सात बजे वोट डालने पहुंच गई। यहां के बूथ नंबर तीन पर वोट डाला और फिर अपने घर से ससुराल के लिए विदा हुई। वोट के प्रति दुल्हन के इस उत्साह को देख कर सबकी नजर इसी जोड़े पर रही।।
विज्ञापन

सुभाषनगर की रहने वाली निशा की शादी 14 फरवरी की रात सेटेलाइट निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। जयमाला और भांवर पड़ने के बाद वह ठीक सात बजे सदर तहसील स्थित बूथ पर पहुंच गई और वोट डाला। वोट डालने के दौरान दुल्हन ने बताया कि देश और प्रदेश के विकास के लिए वोट डालना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसीलिए मैं शादी की रस्म के बाद वोट डालने आई हूं। यहां से वोट डालने के बाद मायके जाऊंगी और वहां से सेटेलाइट स्थित ससुराल के लिए विदा हो जाऊंगी। वोट देने ओ इस जोड़े को सभी लोगों ने बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें