फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीदने से पहले बदले छह लाख के नोट

Sun, 13 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाह फैलाकर नमक, आटा, चीनी की ब्लैक करने वालों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को रियायती कीमतों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए परसाखेड़ा औद्योगिक इलाके में बीएल एग्रो ने न सिर्फ जरूर सामान बेचने के लिए काउंटर खोला बल्कि करेंसी एक्सचेंज की भी व्यवस्था करायी। लोगों ने छह लाख रुपये की करेंसी बदली लेकिन खरीद सिर्फ एक लाख रुपये की हुई। 
विज्ञापन

बीएल एग्रो के एमडी घनश्याम खंडेलवाल ने करेंसी की किल्लत को देखते हुए पहले पुराने नोट से ही सामान बेचने की बात कही लेकिन बड़े नोट कानूनी तौर पर प्रतिबंधित होने की वजह से ऐसा संभव नहीं था इसलिए पहले करेंसी एक्सचेंज की व्यवस्था करायी गई। इस चक्कर में विक्री काउंटर दोपहर बाद खुल पाया।  बड़ौदा बैंक उप महाप्रबंधक एसआर सोलंकी ने नोट बदलवाने की व्यवस्था करायी। दोपहर बाद काउंटर शुरू हुए तो नोट बदलने वालों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने देर शाम तक करीब छह लाख रुपये की करेंसी बदल ली। नोट बदलने के बाद कुछ जरूरतमंद लोेगों ने विशेष काउंटर से खाद्य सामग्री और सब्जियां खरीदीं। काउंटर उपायुक्त खाद्य जीपी राय, डीएसओ केएल तिवारी ने शुरू कराए। एफडीए सहायक आयुक्त विजय बहादुर, राजअरज मौर्य, बीएल एग्रो चेयरपर्सन रागिनी खंडेलवाल, अधिशासी निदेशक आशीष खंडेलवाल, निदेशक एनएन सिंह, जीएम एचआर भट्ट आदि मौजूद रहे। एमडी घनश्याम खंडेलवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया।

सीसीटीवी कैमरे लगे
सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में नोट बदले गए। सीबी गंज पुलिस भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रही। मुख्य प्रशासनिक प्रबंधक प्रेम बाबू शर्मा ने बताया कि रविवार में भी काउंटर काम करेंगे। शर्मा ने बताया कि आटा, चीनी, इडेबल आयल, नमक और सब्जी समेत 25 आइटम रियायती दरों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें