भुता। दो दिन पहले पकड़े गए गोमांस तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। मंगलवार रात 9:30 बजे गांव अधकटा के पास बाइक सवार बदमाश तमंचा दिखाकर दंपती से नकदी, सामान और जेवर लूट कर फरार हो गए थे।, जिनके शोर पर आसपास के ग्रामीण आ गए थे। तभी बाइक से आ रहे दो गोमांस तस्कर भीड़ को देखकर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इनके पास से प्लास्टिक के कट्टे में मांस भी बरामद मिले। चिकित्सक द्वारा परीक्षण में गोमांस की पुष्टि हुई। पुलिस गो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जुनेत निवासी गोटिया थाना इज्जत नगर बताया है। संवाद