फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल में 29 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Mon, 25 May 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को बरेली मंडल के 29 केंद्रों पर होगी। इसमें 12,173 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बरेली मंडल में परीक्षा कराने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। रुविवि कैंपस में विधि विभाग, प्रबंधन, फार्मेसी, परीक्षा भवन, मैकेनिकल व इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग समेत छह सेंटर बने हैं। इसके साथ ही, सीएएस इंटर कॉलेज, चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज, राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री विष्णु इंटर कॉलेज, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में ब्लाॅक ए व बी दो सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बदायूं में राजकीय डिग्री कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर काॅलेज, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व एसके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। पीलीभीत में जीजीआईसी, पीएमश्री ड्रमंड गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। शाहजहांपुर में आर्या महिला पीजी कॉलेज सदर, गांधी फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में दो केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं। शाहजहांपुर में 3000, पीलीभीत में 1495, बदायूं में 2117 और बरेली में 5561 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें