फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: त्योहारी सीजन में लुभावने ऑफर कर सकते हैं खाता खाली, ऑनलाइन खरीदारी में बरतें सावधानी

Sun, 15 Oct 2023 02:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन में सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर की भरमार आ गई है। ऑफर से जुड़े लिंक भी सोशल मीडिया पर हैं। इनमें साइबर ठगों के फर्जी लिंक भी शामिल हो सकते हैं।  ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त विशेष सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में अगर आप ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए मोबाइल फोन या ईमेल पर आने वाले ऑफर के लिंक की पड़ताल करने के बाद ही उसे खोलें। बरेली में साइबर थाना पुलिस ने भी लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


रविवार से नवरात्र शुरू होने के साथ ही बड़े त्योहार भी आने वाले हैं। इस कारण सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर की भरमार है। ऑफर से जुड़े लिंक भी सोशल मीडिया पर हैं। इनमें साइबर ठगों के फर्जी लिंक भी शामिल हो सकते हैं, जिन पर क्लिक करने से आपका खाता खाली हो सकता है। त्योहार के सीजन में लोग जमकर खरीदारी करते हैं, ऐसे में साइबर ठग खरीदारी पर भारी छूट का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। भारी डिस्काउंट देखकर लोग लिंक खोलते हैं और ठगी के शिकार हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने का मामला, विभागीय जांच में बेनकाब होंगे लापरवाह पुलिसकर्मी
विज्ञापन


त्योहार के मौसम में साइबर ठग होटल बुकिंग, सस्ते दाम पर फ्लाइट बुकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, इलेक्ट्रानिक सामान पर भारी छूट आदि तरीके इस्तेमाल कर लोगों को चूना लगाते हैं। इसलिए भारी छूट के विज्ञापन अगर सोशल मीडिया पर नजर आते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। 

साइबर ठग लोगों को शिकार करने के लिए फर्जी विज्ञापन देकर भी जाल में फंसाते हैं और लिंक के जरिये खाते की  जानकारी हासिल कर ठगी  करते हैं। इसलिए त्योहार के सीजन में लुभावने ऑफर मिलने पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

Trending Videos

ऑफर वाले मोबाइल के चक्कर में लगी 19 लाख की चपत
ग्रीन पार्क निवासी व्यक्ति ने मंडलीय साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक उन्होंने पत्नी के लिए एक शोरूम से खरीदारी की थी। कुछ दिन बाद ही उनके पास कॉल आई और बताया कि उसी शोरूम से बोल रहे हैं। बताया गया कि ग्राहकों का लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें उन्हें एप्पल मोबाइल के लिए विजेता चुना गया है। बताई गई कुछ औपचारिकता पूरी करने पर मोबाइल आपको मिल सकता है। वह बहकावे में आ गए। बताए मुताबिक नियम फॉलो करते रहे तो उनके खाते से 19 लाख रुपये उड़ा लिए गए। साइबर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

बरतें सावधानी 
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें। 
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है। 
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं। 
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें। 
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें। 
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है। 
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें। 
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।  
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में साइबर ठग बेहद सक्रिय हैं। त्योहार के मौके पर इनकी गतिविधियां और बढ़ जाती हैं। यह विभिन्न कंपनियों व शोरूम से ग्राहकों का डाटा लेकर लोगों को कॉल व मेसेज के जरिये ऑफर के बहाने ठग सकते हैं। लोगों को चाहिए कि वह इस तरह के ऑफर के बहकावे में न आएं। फोन पर कोई जानकारी साझा न करें, लिंक क्लिक करने से भी बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें