फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लिए अलर्ट हो गया सेहत महकमा

Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन
मौसम बदला तो एच1 एन1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रैपिड रिस्पांस टीम बना दी गई है। दो डॉक्टरों और स्टॉफ के साथ 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार है। मंगलवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कुछ विशेष स्टॉफ को स्वाइन फ्लू से बचने की वैक्सीन लगाई जाएगी ताकि वे मरीजाें के संक्रमण से बचकर उनका इलाज और ख्याल रख सकें। वर्ष 2014 और 15 में स्वाइन फ्लू के काफी केस बरेली में मिले थे। इसे देखते हुए अभी से एहतियात बरती जा रही है। 
विज्ञापन


यह बनी है रैपिड रिस्पांस टीम
डॉ. अशोक कुमार- जिला सर्विलांस अधिकारी
डॉ. वीके धस्माना- चेस्ट रोग विशेषज्ञ
डॉ. एसके सागर- बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. वागीश वैश्य- फिजीशियन
डॉ. यूवी सिंह- पैथालॉजिस्ट
डॉ. एलके सिंह- ईएनटी विशेषज्ञ
डॉ. दिग्विजय- एनेस्थेटिक
डॉ. मीसम अब्बास- एपिडेमोलॉजिस्ट 

बुखार, खांसी, गले में तकलीफ, शरीर में दर्द, सिर दर्द, कंपकंपी, कमजोरी, दस्त, उल्टियां। यह बीमारियां दो से तीन में तेजी से होती है।  कुछ रोगियाें में सांस की तकलीफ बढ़ती है और खांसी व बलगम में खून आ सकता है।    

स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है
स्वाइन फ्लू रोगी के संपर्क में आने पर रोग होता है। फ्लू से पीड़ित व्यक्ति को छूने, हाथ मिलाने, छींकने, खांसने व बात करने से विषाणु नाक, कान, मुंह व सांस मार्ग से फे फड़े में प्रवेश कर जाते हें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उपचार व बचाव   
खूब पानी पिएं, पानी की कमी न हो
फ्लू वैक्सीन अच्छा उपाय है
जुकाम हो तो मास्क का प्रयोग करें
खांसते, छींकते समय रूमाल रखें
खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं
अगर कोई पीड़ित हो तो दूरी बनाए 
भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाएं
हाथ मिलाने व गले मिलने से बचें
बिना हाथ धोएं अपने नाक, मुंह को न छुएं   
खांसी, जुकाम और बुखार होने पर इलाज करवाएं 
इस दौरान न किसी के साथ खाएं न पिएं 
हाई प्रोटीन और पोषण युक्त खानपान लें    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें