फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौबारी में अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। चौबारी में अवैध निर्माण पर मंगलवार को बीडीए का बुलडोजर चला। बीडीए के प्रवर्तन दल की ओर से बताया गया कि अब उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चौबारी में वीरेंद्र पाल ने लगभग चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बगैर कॉलोनी प्रस्तावित की और इसके लिए स्थल विकास शुरू कराया। चौबारी के करीब दूरदर्शन केंद्र के निकट गजेंद्र पटेल, सुलेमान खान एवं अब्दुल आदि ने लगभग पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूखंडों को विकसित करना शुरू किया था। बीडीए की टीम ने दोनों स्थानों पर स्थल विकास के लिए बनाई जा रही सड़कों और भूखंडों के चिह्नांकन के लिए किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि अब निगरानी रखी जा रही है। अगर किसी ने अवैध निर्माण किया तो कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें