फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र में फिर एक बार फिर बीडीए का बुलडोजर चला। बीडीए की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर आठ काॅलोनियों के लिए कराए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कराए। बीडीए की टीम ने सबसे पहले लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाई जा रही कॉलोनी के स्थल विकास कार्यों को गिराया गया। इसे संजीव पटेल विकसित करा रहे थे। इसके बाद ओमप्रकाश, लक्ष्मीनारायण की ओर से करीब दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल की कॉलोनी विकसित करने के लिए किए गए निर्माण ध्वस्त किए गए। कैंट क्षेत्र में ही देवानंद, वीरेंद्र पाल की ओर से बनाई जा रही सड़क व नाली तोड़ी गई। लक्ष्मीनारायण ने कैंट और सुभाषनगर में चार-चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में व हरीशंकर ने सुभाषनगर क्षेत्र में लगभग 7000 वर्ग मीटर व वीरेंद्रपाल ने बदायूं रोड पर जुए की पुलिया के निकट सड़क, नाली आदि का निर्माण अवैध तरीके से करा रहे थे। इन सभी को ध्वस्त किया गया है। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराए गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें