फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में बीडीए बेचेगा 440 भूखंड, छह नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

Mon, 23 Oct 2023 04:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जो लोग दिवाली से पहले आवास के लिए भूखंड तलाश रहे हैं, उनके लिए अवसर है। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के 440 भूखंडों की बिक्री जल्द शुरू होगी। बीडीए ने इसकी सूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के 440 भूखंड जल्दी ही बेचेगा। जो लोग अपना आशियाना बनाने के लिए भूखंड लेना चाहते हैं, उन्हें सेक्टर एक बी के लिए छह नवंबर से पांच दिसंबर के बीच पंजीकरण कराना होगा। 

विज्ञापन


रामगंगा नगर के बाद ग्रेटर बरेली बीडीए की दूसरी बड़ी आवासीय परियोजना है। हाईटेक सुविधाओं के साथ इसे विकसित किया जा रहा है। जो लोग दिवाली से पहले आवास के लिए भूखंड तलाश रहे हैं, उनके लिए अवसर है। ग्रेटर बरेली में 30-45 मीटर चौड़ी सड़कें हैं। भूमिगत बिजली की लाइनें बिछाई गई हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कन्वेंशन सेंटर व इनडोर गेम्स के लिए अलग स्टेडियम बनाया जा रहा है। 

भूखंडों का क्षेत्रफल    संख्या
162 वर्गमीटर              35
120 वर्गमीटर              40
112.5 वर्गमीटर          280
72 वर्गमीटर                85

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर टू ए के बाद अब एक बी में भी भूखंड दिए जाएंगे। पंजीकरण छह नवंबर से पांच दिसंबर तक होंगे। एक से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी के जरिये भूखंड आवंटित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें