फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के दो और करीबियों के मकान होंगे सील, बीडीए ने बताया अवैध, नोटिस जारी

Tue, 14 Oct 2025 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई जा रही है। बीडीए उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई कर रहा है। बीडीए ने मौलाना के दो और करीबियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने फाइक एन्क्लेव में नदीम और आगा के मकान को अवैध करार देते हुए दोनों के नाम नोटिस जारी किया है। इसमें 13 अक्तूबर को मकान सील किए जाने की बात लिखी है। उससे पहले मकान खाली करने की हिदायत दी गई है। इस नोटिस के मद्देनजर सोमवार को दोनों भवनों को सील किए जाने का अंदेशा था, लेकिन शाम तक बीडीए की टीम मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल, बारादरी थाना पुलिस ने दोनों नोटिस तामील करा दिए हैं। अब 14 अक्तूबर को सीलिंग की जा सकती है।

विज्ञापन


फाइक एन्क्लेव में कब्रिस्तान के पीछे रोड नंबर नौ के मकान संख्या 503 का मालिक नदीम को बताया गया है। नोटिस के मुताबिक, बीडीए की स्वीकृति के बिना 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल बनाकर भवन का आवासीय इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर बीडीए ने नौ अक्तूबर को नगर नियोजन विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत नदीम के खिलाफ वाद दायर किया है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly: कोर्ट के निर्णय के बाद मजार की आड़ में बनी मार्केट पर चल सकेगा बुलडोजर, बवाल के बाद की गई है सील
विज्ञापन


इसी तरह फाइक एन्क्लेव में बने संस्कार एन्क्लेव में आगा ने 105 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर भूतल और प्रथम तल का निर्माण कराया है। भवन का आवासीय इस्तेमाल किया है। इस मामले में भी वाद दायर किया गया है।

विज्ञापन

दोनों बताए जा रहे मौलाना तौकीर के करीबी 
शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद जो संपत्तियां सील या ध्वस्त की गईं, उनमें से अधिकतर का मौलाना तौकीर से कोई न कोई कनेक्शन जरूर रहा। नदीम और आगा को भी मौलाना का करीबी बताया जा रहा है, पर अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वह हर कार्रवाई को रूटीन कार्रवाई बता रहे हैं।

इन संपत्तियों को बीडीए ने किया सील
  • स्काईलार्क होटल 40 करोड़
  • फहम लॉन 50 करोड़
  • फ्लोरा गार्डन 60 करोड़
  • पहलवान साहब की मजार के पास 74 दुकानों की मार्केट 10 करोड़
  • नौमहला मस्जिद के पास की चार दुकानें दो करोड़
  • फरहत का मकान 5 करोड़
  • हमसफर बरातघर 2 करोड़
  • (यह अनुमानित बाजार मूल्य है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें