फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगानगर कॉलोनी में कूड़ा उठाने के लिए डोर-टू-डोर सर्विस देगा बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए रामगंगानगर कॉलोनी के घरों से कूड़ा उठाने के लिए डोर टू डोर सर्विस देने की तैयारी में है। आकलन किया जा रहा है। आकलन पूरा होने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। फर्म का चयन करके सर्विस शुरू होगी।
विज्ञापन

रामगंगानगर कॉलोनी में अभी तक न तो नगर निगम की डोर-टू-सर्विस है और न ही बीडीए की। यहां के लोग कई साल से खाली भूखंडों पर कूड़ा फेंकते हैं। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि जिस फर्म को टेंडर मिलेगा उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह कम से कम यूजर चार्ज लेकर घर-घर से कूड़ा एकत्र करे और उसका निस्तारण कराए। रामगंगानगर परियोजना अभी बरेली विकास प्राधिकरण के हाथ में है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक रामगंगानगर योजना नगर निगम को हस्तगत नहीं हो जाती है। रामगंगानगर के सेक्टर चार में सबसे ज्यादा आबादी है। इसके बाद सेक्टर तीन, पांच, सात व नौ में निवास कर रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा।
एक साल की सफाई के लिए दिया ठेका

रामगंगानगर आवासीय की परियोजना के विभिन्न सेक्टर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक निजी फर्म को ठेका दिया गया है। इस पर बरेली विकास प्राधिकरण 17 लाख रुपये एक वर्ष में खर्च करेगा। कार्यादेश जारी कर दिया गया है। सात दिनों में काम शुरू होेने के आसार हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें