फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव रैलियों के लिए प्रशासन ने चिह्नित किए मैदान

विज्ञापन
चुनावी संबंधी तैयारियों के मद्देनजर बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
निर्वाचन तैयारी की होगी नियमित समीक्षा, लंबित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

चुनाव एजेंट समेत अन्य सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य
बरेली। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह ने रैली स्थलों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्थल आवंटित करने की बात कही है। साथ ही, रैली स्थल पर निर्धारित क्षमता के अनुसार ही लोगों को आमंत्रित करने को कहा है। यह निर्देश सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के मतदान और मतगणना एजेंट को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। मतदान के दिन अगर किसी मतदाता को बुखार है तो उसे मतदान समाप्त होने के आखिरी समय में वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। मतदान में मतदाताओं को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। वरिष्ठ नागरिकों को उनकी इच्छानुसार पोस्टल बैलट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम मानवेंद्र सिंह ने नामित सभी प्रभारी निर्वाचन अधिकारियों को सात दिन में अपने-अपने क्षेत्रों के सहायकों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के साथ स्थानीय स्तर पर तैयारी की समीक्षा कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तैयारी की नियमित समीक्षा करने, समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था करने, नियमित निरीक्षण करने को कहा।
रैली के लिए विधानसभावार मैदान
विधानसभा चिह्नित मैदान
बहेड़ी रामलीला ग्राउंड, बहेड़ी।
मीरगंज रबर फैक्टरी ग्राउंड फतेहगंज पश्चिमी, कृष्णलीला मैदान मीरगंज, रामलीला मैदान शीशगढ़।
भोजीपुरा भारत इंटर कॉलेज पीपलसाना चौधरी, आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज आटामांडा, गोपालपुर अजीजपुर बाजार ग्राउंड बरेली।
नवाबगंज रामलीला ग्राउंड, नवाबगंज
फरीदपुर रामलीला मैदान मेन रोड फरीदपुर, रामलीला मैदान फतेहगंज पूर्वी, मिनी स्टेडियम बुधौली।
बिथरी चैनपुर आरबीएमआई, चौधरी हरनाम सिंह कॉलेज रजपुरी नवादा, राधा माधव पब्लिक स्कूल बीसलपुर रोड, बल्लिया और देवचरा बाजार मैदान।
बरेली मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, रेलवे मनोरंजन सदन इज्जतनगर बरेली।
कैंट बरेली कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली।
आंवला श्री सुभाष इंटर कॉलेज आंवला मैदान आंवला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें