फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नाथधाम टाउनशिप के लिए 500 करोड़ रुपये से जमीन खरीदेगा बीडीए, ग्रेटर बरेली का भी होगा विस्तार

Tue, 20 Feb 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नाथधाम के नाम से बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के पार नई टाउनशिप बसाए जाने की योजना है। इसके लिए बीडीए 500 करोड़ रुपये से जमीन खरीदेगा। 
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर में नई टाउनशिप बसाने के लिए कवायद तेज कर दी है। नाथधाम के नाम से बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के पार नई टाउनशिप बसाने के लिए 500 करोड़ रुपये से जमीन खरीदी जाएगी। इसके अलावा पहले से चल रही ग्रेटर बरेली परियोजना के क्षेत्रफल में 350 करोड़ रुपये से जमीन खरीदकर विस्तार होगा। नए क्षेत्रों में आवासीय कॉलोनी से लेकर व्यावसायिक कांप्लेक्स और सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठान व मेडिसिटी बसाने तक के लिए भूखंड बनाए जाएंगे। चौड़ी सड़कों के साथ शहर के विस्तार को भी नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को होने वाली बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बैठक में प्रस्ताव पेश होगा। दोपहर में होने वाली बजट बैठक में 969 करोड़ रुपये की आमदनी और 1435 करोड़ रुपये खर्च का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। चूंकि बीडीए के पास 1109 करोड़ रुपये अतिरिक्त हैं। इसीलिए आमदनी से अधिक खर्च का बजट तैयार किया गया है। 

लोकसभा चुनाव: सलीम शेरवानी के करीबी आबिद रजा को झटका, सपा ने इस सीट से नीरज मौर्य को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में सबसे अहम प्रस्ताव नाथ धाम टाउनशिप और ग्रेटर बरेली को विस्तार देने के लिए किसानों से जमीन खरीदने का ही है। इसके अलावा बीडीए के पास अभियंताओं की कमी है। सेवानिवृत्त अभियंताओं को मानदेय पर सेवा में रखे जाने का प्रस्ताव भी बजट बैठक में आएगा। बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि नाथधाम टाउनशिप के लिए 500 आवेदन आए हैं। लोग नई टाउनशिप में भूखंड लेना चाहते हैं। इसीलिए इसे विकसित करने के प्रति बीडीए उत्साहित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें