औद्योगिक टाउनशिप में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, वेयर हाउस
औद्योगिक टाउनशिप के लिए मीरगंज व बरेली तहसील के कुल चार गांवों की 125.48 हेक्टेयर भूमि का अधिगृहण किया जाएगा। इसमें बरेली तहसील का ग्राम रसूला चौधरी की 119.49, भिटौरा नौगवां की 2.30, चिटौली की 2.24 और रहपुरा जागीर की 1.44 हेक्टेयर भूमि शामिल होगी। यहां पर यहां इंडस्ट्रियल प्लॉट के साथ वेयर हाउस और ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाया जाएगा। बीडीए के प्रस्ताव में इसकी भी स्वीकृति हुई है कि आवश्यकता होने पर बीडीए अधिक भूमि का भी अधिगृहण करेगा।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: रामगंगा नगर-ग्रेटर बरेली में भूखंडों के लिए लॉटरी का मौका, 12 दिसंबर तक होंगे आवेदन
रामगंगानगर का 2,281 वर्ग मीटर भूमि हो गई कॉमर्शियल
रामगंगानगर आवासीय योजना में 2,281 वर्ग मीटर भूमि को पेट्रोल पंप के लिए आरक्षित रखा गया था। इसके लिए चार बार भूखंड की नीलामी प्रक्रिया हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब इस आरक्षित भूमि को कॉर्मशियल घोषित करने और पेट्रोल पंप के लिए अन्य जगह 350 वर्ग मीटर भूमि आरक्षित करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है।
सरयू इंक्लेव में आवंटित भूखंडों पर ब्याज होगा मुक्त
रामगंगा नगर आवासीय योजना में सेक्टर 10 में बसी सरयू एन्क्लेव में आवंटित भूखंडों पर देय धनराशी का ब्याज मुक्त किया जाएगा। प्रस्ताव छह में कहा गया कि आवंटित भूखंडों का ब्याज देय धनराशि पर मुक्त किया जाए। इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक अगर रकम जमा होती है तो ब्याज नहीं लिया जाएगा।
इन प्रस्तावों की भी की गई स्वीकृति
- रामगंगा नगर आवासीय योजना सेक्टर-12 के पार्ट ले-आउट प्लान में आंशिक संशोधन।
- रामगंगा नगर आवासीय योजना सेक्टर- 2 के पार्ट ले-आउट प्लान में आंशिक संशोधन।
- रामायण वाटिका, स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स एवं कन्वेंशन सेंटर का संचालन व मेंटनेंस विशेषज्ञ फर्म को देने।
- ग्रेटर बरेली सेक्टर-7 में नाथ पथ व्याख्या केंद्र के निर्माण की सैद्धान्तिक स्वीकृति।
- डोरीलाल स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण में प्रस्तावित विचलन की स्वीकृति के संबंध में।
- बीडीए की 18 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों के भूखंडो का आवंटन खुली बोली के माध्यम से।
- सेवानिवृत नायब तहसीलदार व तीन सेवानिवृत लेखपाल को बीडीए में संविदा में रखने की स्वीकृति।
- बरेली महायोजना-2031 के विकास क्षेत्र में चिह्नित छह जोन का जोनल प्लान तैयार करने के संबंध में।