फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: औद्योगिक भूखंडों की कमी दूर करने समेत विकास के आयाम गढ़ रहा बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो योजना, कूड़ा निस्तारण, मल्टी स्टोरी पार्किंग, नई सीवर लाइन प्रोजेक्ट व अन्य विकास कार्यों पर हुआ मंथन
विज्ञापन


बरेली। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सोसायटी की आम सभा और डायरी विमोचन कार्यक्रम रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में हुआ। उद्यमियों ने औद्योगिक भूखंडों की कमी दूर करने और विकास के नए आयाम गढ़ने के लिए बीडीए के प्रयास को सराहा।
बरेली विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में उद्यमियों ने नए उद्योगों की स्थापना, प्रस्तावित विकास कार्य, योजनाओं में मिल रही विशेष छूट पर विमर्श किया। मुख्य अतिथि बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने पीलीभीत बाइपास रोड पर प्रस्तावित नई टाउनशिप, इंडस्ट्रियल पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, वेयर हाउसिंग पार्क, मिनी ट्रांसपोर्ट नगर की जानकारी दी। उद्यमियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने वायु गुणवत्ता में सुधार, मेट्रो परियोजना की तैयारी की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि सफाई व कूड़ा निस्तारण की समस्या के निदान के लिए नई कार्ययोजना, मल्टी स्टोरी पार्किंग, जलभराव रोकने के लिए सीवर लाइन प्रोजेक्ट आदि कार्य जल्द शुरू होने की बात कही। अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान धर्मेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल, संदीप जैन, सतीश अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, डॉ. मनीष शर्मा, केबी अग्रवाल, दीपक मलिक, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, विवेक शर्मा, सुनीत मूना, मेहताब अहमद खान, अशोक गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, रोहित जिंदल व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूमि मिले तो बरेली फिर बनेगा औद्योगिक शहर
चैंबर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि बरेली के विकास, औद्योगीकरण, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उद्यमी संकल्पित हैं। भूमि की कमी दूर करने का बीड़ा बीडीए ने उठाया है। बीडीए की तमाम परियोजनाओं से शहर की पहचान बढ़ेगी। बताया कि डायरी व कैलेंडर प्रकाशन 36 सदस्यों के विज्ञापन के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग से हुआ। इसके लिए डायरी कमेटी के सदस्यों के प्रयास को सराहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें