फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए ने 250 से ज्यादा  अवैध निर्माण चिह्नित किए

Sun, 05 Mar 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Twenty-two million this year University over losses - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बिना नक्शा स्वीकृत कराए आवासीय और व्यवसायिक निर्माण कराने वाले बिल्डर और अवर अभियंताओं के गठजोड़ पर बीडीए प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर ली है। पीलीभीत बाईपास पर तमाम अनाधिकृत कॉलोनियां बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तीन अवर अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने के बाद बिल्डरों के नजदीकी चार अन्य अवर अभियंता बीडीए उपाध्यक्ष के निशाने पर हैं। इन पर कभी भी निलंबन या प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई हो सकती है। होली के बाद अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण अभियान चलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस की डिमांड की गई है। 
विज्ञापन

बीडीए की ओर से फरवरी में कराए गए सर्वे में बरेली-नैनीताल स्टेट हाइवे रोड पर भोजीपुरा तक, बरेली-बीसलपुर रोड पर भुता से पहले, बरेली-दिल्ली हाइवे पर रजऊ परसपुर से सेटेलाइट और मिनी बाईपास चौराहा से फतेहगंज पश्चिमी, बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के पुल तक, पीलीभीत बाईपास रोड पर बैरियर टू से आगे, सौ फुटा रोड, डेलापीर, मॉडल टाउन, सिविल लाइंस में रामपुर गार्डन, ठिरिया निजावत खां, बड़ा बाईपास रोड के दोनों ओर, डोहरा रोड पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए 250 से ज्यादा अनाधिकृत निर्माण चिह्नित किए गए हैं। होली के बाद पुलिस की मदद से अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त कराने की जिम्मेदारी डिप्टी सचिव को सौंपी गई है। फोर्स मिलने की स्थिति में 15 दिन का अवैध ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। बिल्डरों से मिलकर अनाधिकृत निर्माण कराने वाले तीन अवर अभियंताओं शिवकुमार, हरिओम गुप्ता और अरविंद श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि मिल चुकी है। चार अवर और दो माह पहले रिटायर सहायक अभियंता भी निशाने पर हैं। इन पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है। 

शहर में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अनाधिकृत निर्माण चिह्नित किए जा चुके हैं। एसएसपी को पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया है। होली के बाद अवैध निर्माण चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें