फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए ने 21 संपत्तियां नीलाम कर 30 करोड़ कमाए

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर दो और तीन के भूखंडों के लिए दिन भर चली नीलामी प्रक्रिया

बरेली। बीडीए ने रामगंगा नगर आवासीय कॉलोनी में बृहस्पतिवार को 21 संपत्तियों की नीलामी करके 30 करोड़ रुपये की आय की। यह नीलामी प्रक्रिया पूरे दिन चली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीडीए कार्यालय में रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर दो और तीन में स्थित व्यावसायिक एवं सामुदायिक सुविधाओं के लिए आरक्षित भूखंडों की नीलामी की गई। नीलामी में भाग लेने के लिए 56 लोगों ने पंजीकरण कराया था। सुबह से शाम तक चली नीलामी प्रक्रिया में बीडीए ने 21 संपत्तियाें की बिक्री कर लगभग 30 करोड़ रुपये प्राप्त किए। बीडीए अफसरों के मुताबिक रामगंगा नगर योजना के इन भूखंडों के लिए लोगों ने खूब रुचि दिखाई लिहाजा निर्धारित दरों की अपेक्षा लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उनकी नीलामी हुई। बीडीए अफसरों ने बताया कि सेक्टर दो में गेट बंद कॉलोनी को विकसित करने के प्रस्ताव पर भी लोग लगातार जानकारी लेकर भूखंड प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें