फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में बनेगा इंडस्ट्रियल हब, विकसित होगी आवासीय टाउनशिप, बीडीए ने खरीदी 88 हेक्टेयर जमीन

Wed, 03 Jun 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मेगा आवासीय टाउनशिप और आधुनिक इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाएगा। इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम तेज हो गया है। इसके लिए बीडीए ने 445.27 करोड़ रुपये खर्च कर 88 हेक्टेयर जमीन खरीदी है।  
विज्ञापन
बीडीए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली महानगर के नियोजित विस्तार और भविष्य की आवासीय व व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दो बेहद महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है। बाइपास के किनारे मेगा आवासीय टाउनशिप व दिल्ली रोड पर आधुनिक इंडस्ट्रियल हब विकसित करने के लिए बीडीए अब तक 445.27 करोड़ रुपये की राशि खर्च करके 88 हेक्टेयर भूमि की खरीद कर चुका है। शेष प्रस्तावित भूमि के अधिग्रहण और सरकारी जमीन के पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ बड़ा बाइपास और बरेली-पीलीभीत राजमार्ग से सटे नौ गांवों की कुल 267.19 हेक्टेयर भूमि पर नई आवासीय टाउनशिप विकसित की जा रही है। इस मुख्य आवासीय योजना के लिए बीडीए अब तक 424.36 करोड़ रुपये खर्च कर 78 हेक्टेयर भूमि अपने नाम करा चुका है।

शहर को औद्योगिक रफ्तार देने के लिए दिल्ली रोड से सटी 126.30 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक टाउनशिप का खाका खींचा गया है। अब तक 20.91 करोड़ रुपये खर्च कर 10 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री करा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम हस्तांतरित की कार्रवाई अंतिम दौर में
दोनों मेगा प्रोजेक्ट्स के दायरे में आने वाली करीब 38 हेक्टेयर ग्राम समाज और शासकीय भूमि को बीडीए के नाम हस्तांतरित (पुनर्ग्रहण) करने की प्रशासनिक कार्रवाई भी अंतिम दौर में है। बीडीए अधिकारियों का मानना है कि इस सरकारी भूमि के मिलते ही दोनों परियोजनाओं के ले-आउट को अंतिम रूप देकर विकास कार्य धरातल पर शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें