फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां फिर चला बुलडोजर: 39 बीघा जमीन पर बन रहीं चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली

Thu, 13 Jun 2024 06:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर में 39 बीघा जमीन पर बन रहीं चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ बीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने कैंट के कांधरपुर में 39 बीघा जमीन पर बन रहीं चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर वहां बिना नक्शा पास किए ही निर्माण कर रहे थे। बीडीए की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि कांधरपुर में तौफीक दस बीघा, सत्यपाल पटेल नौ बीघा, शमशाद आठ बीघा व गजेंद्र 12 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। विकास प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के सड़क, नाली, भूखंडों का चिह्नीकरण व साइट ऑफिस का निर्माण कराकर काम किया जा रहा था। 

ससुराल में सितम: पाकिस्तानी बीवी को बरेली में शौहर ने दिया तलाक, आपबीती बताते हुए रो पड़ी पीड़ित
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सहायक अभियंता हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियंता समेत प्रवर्तन टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इससे पहले टीम ने सोमवार को बीसलपुर रोड पर पुरनापुर गांव व भोजीपुरा के नैनीताल रोड पर 54 बीघा जमीन पर बन रही चार अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया था।

विज्ञापन

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें