फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर

Thu, 02 Jul 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध प्लॉटिंग और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी विकसित करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से बसाई जा रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह बताया कि पहली कार्रवाई ग्राम चनैटा में बाबा नमदेश्वर मंदिर के पास की गई। यहां जीतू पटेल द्वारा शिवधाम कॉलोनी के नाम से लगभग 7000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना किसी तकनीकी स्वीकृति के अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। कॉलोनाइजर ने वहां भूखंडों का चिन्हांकन करने के साथ ही सड़कों का निर्माण, मुख्य गेट, बिजली के पोल और बाउंड्रीवॉल खड़ी कर ली थी, जिसे बीडीए की टीम ने ढहा दिया। वहीं, दूसरी कार्रवाई कैंट थाना क्षेत्र के ही ग्राम बारीनगाल में की गई, जहां मुन्ना लाल राठौर द्वारा लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनी का विकास किया जा रहा था। टीम ने यहां भी बनाई जा रही सड़कों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। इन कॉलोनियों का प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी क्षेत्र में भवन या भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण कार्यालय से उसके मानचित्र की स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें