फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन भवनों को किया सील, कार्रवाई से मची खलबली

Tue, 22 Jul 2025 08:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बीडीए ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। बीडीए की टीम ने बिथरी चैनपुर में अवैध तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इधर, बैरियर दो के पास अवैध निर्माण पर तीन भवनों को सील किया गया है। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध कॉलॉनी व निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। मंगलवार को टीम ने चार स्थानों पर कार्रवाई की। बीडीए की टीम पहुंचते ही अवैध निर्माण करा रहे लोगों के खलबली मच गई। 

विज्ञापन


बीडीए की टीम ने सबसे पहले बिथरी चैनपुर के रामनगर गौंटिया में कार्रवाई की। यहां पर सात हजार वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बीडीए से नक्शा स्वीकृत कराए बगैर सड़क, नाली एवं भूखंडों का आदि का कार्य करते हुए अवैध कॉलोनी का निर्माण व स्थल विकास कराया जा रहा था, जिसे टीम ने ध्वस्त कर दिया। 

तीन भवन किए सील 
इसके बाद अगली कार्रवाई पीलीभीत रोड पर हुई। यहां पर बैरियर नंबर दो के पास 110 वर्गमीटर में कॉलम खड़े कर व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था, जिसे सील किया गया। इसके बाद वहीं पर अमरुद्दीन के 160 वर्गमीटर के भवन में भूतल के ऊपर प्रथम तल का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे सील किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, दानिश मलिक का पीरबहोड़ा के पास 140 वर्गमीटर के भवन में बिना अनुमति प्रथम तल का निर्माण कराया जा रहा था। इसे भी सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अवर अभियंता अजीत कुमार, संयुक्त सचिव सीताराम, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें