फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमंजिला व्यवसायिक भवन का निर्माण रुकवाया, लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गली आर्य समाज घंटाघर के सामने बीडीए से नक्शा पास कराए बगैर बहुमंजिला व्यावसायिक भवन के निर्माण कार्य को रुकवाकर सील कर दिया है। सील को क्षतिग्रस्त करके निर्माण कार्य दोबारा न शुरू हो, इसके लिए कोतवाली को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

गली आर्य समाज में बीडीए से नक्शा पास कराए बगैर अनधिकृत तौर से व्यापारी नेता अनुपम कपूर करीब 140 वर्ग गज में 12 कॉलम पर कई मंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण करा रहे थे। सूचना मिलने पर बीडीए ने इसे रोकने के लिए पहले भी भवन स्वामी को नोटिस दिया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य को रोका नहीं गया। इस पर मंगलवार को एक्सईएन राजीव दीक्षित के नेतृत्व में बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध व्यवसायिक भवन को सील कर दिया। एक्सईएन ने बताया कि सील को क्षतिग्रस्त कर दोबारा काम न शुरू हो, इसके लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें