फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए को 4 करोड़ का फटका, इज्जतनगर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के 40 फ्लैट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए के इंजीनियरों ने बिल्डर और आर्किटेक्ट के साथ सांठगांठ कर सरकार को चार करोड़ से ज्यादा रकम का चूना लगा दिया। विभागीय जांच के बाद शुक्रवार को इस खेल का खुलासा होने के बाद बीडीए वीसी ने बिल्डर के इज्जतनगर में बन रहे अपार्टमेंट के चालीस फ्लैटों को सीज करा दिया। बीडीए के एक्सईएन और जेई समेत चार इंजीनियरों के निलंबन की भी संस्तुति शासन को भेज दी गई है। अपार्टमेंट का नक्शा तैयार करने वाले प्राइवेट आर्किटेक्ट का लाइसेंस रद्द करने के लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्ट को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीडीए वीसी ने बीडीए के स्वीकृत नक्शे से अधिक जमीन और अलग आर्किटेक्ट के नक्शे के आधार पर निर्माण करने पर प्रेमनगर इलाके में एक नामचीन बिल्डर के निर्माणाधीन अपार्टमेंट के 40 फ्लैटों को सील कर दिया। बीडीए वीसे के मुताबिक पिछले दिनों एक सूचना के आधार पर अधीक्षण अभियंता आरके जायसवाल के नेतृत्व में गठित टीम से इस इमारत के बीडीए से जारी मानचित्र और मौके पर हो रहे निर्माण का मिलान कराया गया था। स्थलीय निरीक्षण में बिल्डर की ओर से प्रस्तुत मानचित्र और साइट पर हुए निर्माण में काफी अंतर पाया गया। बीडीए टीम ने गहनता से जांच की तो पाया कि क्रय योग्य एफएआर एवं शेल्टर फीस की गणना में लगभग चार करोड़ की वित्तीय अनियमितता की गई है। बिल्डर, बीडीए के अभियंताओं और आर्किटेक्ट की मिलीभगत से हुई इस वित्तीय अनियमितता पर वीसी दिव्या मित्तल ने अपार्टमेंट के 40 फ्लैटों को सील कर सभी बिल्डर की मदद करने वाले अभियंताओं के विरुद्घ विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति कर दी है।

ये इंजीनियर नपेंगे
क्षेत्रीय अवर अभियंता पीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता मोहन लाल, तत्कालीन मुख्य नगर नियोजक आशीष शिवपुरी और तत्कालीन अधिशासी- प्रभारी मुख्य नगर नियोजक जहीरुद्दीन के विरुद्घ विधिक कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। वहीं, आर्किटेक्ट नितिन सिंघल का लाइसेंस रद्द करने के लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्ट्स को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी होने पर टीम बनाकर जांच कराई गई। पाया गया कि बिल्डर, बीडीए अभियंता और आर्किटेक्ट ने पूर्वनियोजित रणनीति के तहत गलत मानचित्र प्रस्तुत कर प्राधिकरण को वित्तीय क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। भवन को सील करने और अभियंताओं के निलंबन की कार्रवाई के साथ आर्किटेक्ट का लाइसेंस निरस्त करने के लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्ट्स को शिकायत भेजने के आदेश दिए गए हैं। - दिव्या मित्तल, वीसी, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें