फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहा था मम्मी-पापा की समाधि बना रहा हूं.. बना दिया रिसोर्ट और बैंक्वेट हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए की टीम ने लखनऊ हाईवे पर गांव केसरपुर में बन रहे अवैध रिसोर्ट और बैंक्वेट हॉल सील कर दिया। बीडीए अफसरों के मुताबिक निर्माण शुरू कराए जाने के बाद जब उनकी ओर से नोटिस दिया गया तो भवन मालिक ने सफाई दी थी कि वह अपने मां-बाप की समाधि बनवा रहे हैं लेकिन बाद में रिसोर्ट और बैंक्वेट हॉल की बिल्डिंग बनाकर खड़ी कर दी। निर्माण को सील करने के बाद बीडीए इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव केसरपुर फरीदपुर तहसील के अंतर्गत पड़ता है। यहीं मां वैष्णो ढाबे के पास करीब एक एकड़ जमीन पर आरके रिसॉर्ट-बरातघर का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीए के मुताबिक यह निर्माण रामवीर सिंह करा रहे हैं लेकिन बीडीए से उन्होंने इसका नक्शा मंजूर नहीं कराया है। सहायक अभियंता अजय गर्ग ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले रामवीर सिंह को इस अवैध निर्माण पर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी लेकिन उन्होंने न कंपाउंडिंग कराई और न निर्माण रोका। इसके बजाय सफाई दी थी कि यहां उनके माता-पिता की समाधि है। वह यहां अपने परिवार के लोगों के बैठने के लिए निर्माण करा रहे हैं। मगर समाधि की आड़ में बरातघर-रिसोर्ट का निर्माण शुरू करा दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बीडीए की टीम ने इस निर्माण को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें