फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वॉलीबॉल में बीबीएल अलखनाथ विजेता, टेबल टेनिस में चिक्कर इंटरनेशनल की टीम जीती

Mon, 25 Nov 2024 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में तीन दिवसीय वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में बीबीएल अलखनाथ की टीम ने खिताब जीता। वहीं टेबल टेनिस बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा।
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन दिवसीय वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन सोमवार को अलखनाथ मार्ग स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में बीबीएल अलखनाथ व टेबल टेनिस बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा।

विज्ञापन


वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में बीबीएल अलखनाथ रोड ने पहला, विद्या वर्ल्ड स्कूल ने दूसरा व महामाया बिहार ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, बीबीएल अलखनाथ द्वितीय व राधा माधव तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, बीबीएल अलखनाथ ने द्वितीय व विद्या वल्ड ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। बालक वर्ग में जिंगल बेल्स प्रथम, बीबीएल अलखनाथ द्वितीय व सेक्रेड हार्ट कॉनवेंट स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर ने तृतीय पायदान पर अपनी जगह बनाई। 

टेबल टेनिस में चिक्कर स्कूल की टीम जीती 
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल ने बीबीएल पीलीभीत रोड को हराकर पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर बीबीएल पीलीभीत रोड व तृतीय स्थान पर हार्टमन कॉलेज रहा। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर व्यास वल्ड प्रथम स्थान पर, बीबीएल पीलीभीत रोड द्वितीय स्थान पर व हार्टमन कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। इसमें मुख्य अतिथि आईटीबीपी के सेकेंड इन कमांड मोहित वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल भावना दूसरों के दृष्टिकोण से चीजे देखने की क्षमता विकसित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबधंक सर्वेश अग्रवाल ने कहा कि खेलों से मानसिक तनाव कम होता है। खेल भावना मात्र नेतृत्व कौशल ही विकसित नहीं करती, बल्कि खिलाड़ियों की विचार शक्ति व त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करती है। इसके साथ ही प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल, राघव अग्रवाल, माधव अग्रवाल, आयोजन सचिव दीपक गुप्ता, जिला वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष बीपी शर्मा, जिला टेबल टेनिस संघ के संयुक्त सचिव संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें