फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जारी है स्कूली टीमों की भिड़ंत 

Sun, 13 Aug 2017 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
bareilly - फोटो : bareilly
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। 
डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित सब जूनियर बास्केटबॉल स्कूल लीग में शनिवार को तीन मैच खेले गए। मैच का आयोजन सेंट फ्रांसिस और डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। 
विज्ञापन

पहले मैच में सेंट फ्रांसिस स्कूल व जीडी गोएनका का मुकाबला हुआ। सेंट फ्रांसिस ने मैच पर अच्छी पकड़ बनाई और दनादन बास्केट किए। जीडी गोयनका की टीम इनके बराबर नहीं पहुुंच पाए और 18- 5 से बुरी तरह हारे। सेंट फ्रांसिस के हुसैन, मनन, कार्तिक, ईशान, वेदांश चमोली, तरुण, अनंत, समी ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरा मैच बालिका वर्ग में मैच मानस स्थली और बिशप कोनरॉड कैंट के बीच हुआ। मानस स्थली ने एक के बाद एक बास्केट करके 12 अंक अर्जित किए। जबकि बिशप की टीम मात्र 3 अंक पर ही ठहर गई। तीसरे मैच में राधा माधव पब्लिक स्कूल व बिशप कोनरॉड दोहना की टीम भिड़ी। राधा माधव ने बिशप को अच्छे अंतर से हराकर बाजी मारी। रविवार को सभी मैच डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाेंगे। इस मौके पर संघ के सचिव चंदा मियां, कोच सोनेंद्र श्रोतिया, डेविड मेसन व अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन

आज के मैच- दोपहर 2:30 बजे से 
पहला मैच- केपीएस व सेंट फ्रांसिस 
दूसरा मैच- बिशप कोनरॉड दोहना व मानस स्थली 
तीसरा मैच- सेंट फ्रांसिस व राधा माधव 
चौथा मैच- मानस स्थली व जीआरएम 
पांचवां मैच- राधा माधव व जीडी गोयनका 
छठा मैच- बिशप कोनरॉड व डीपीएस  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें