फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसंत और विशाल ने मारी बाजी, कई रोमांचक कुश्तियां रहीं बराबरी पर

Tue, 20 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वनखंडीनाथ मंदिर में आयोजित दंगल में सोमवार को पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों से खचाखच भरे अखाड़े में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोमवार को कुल 18 कुश्तियां हुईं, जिनमें कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और बराबरी पर छूटे तो कुछ मुकाबलों में पहलवानों ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दंगल के मुख्य मुकाबलों में जाट सेंटर के भीम पहलवान और गुलाब अखाड़ा के मिंटू पहलवान के बीच हुआ मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, जो अंततः बराबरी पर छूटा। इसी तरह जाट सेंटर के मनदीप और गुलाब अखाड़ा के इरफान पहलवान की कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई। हाफिज पहलवान और बाबर के बीच हुई भिड़ंत भी बिना किसी नतीजे के बराबरी पर छूटी। गुलाब अखाड़ा के इरफान और बीसलपुर के प्रदीप पहलवान का मुकाबला भी कड़े संघर्ष के बाद बराबर रहा। इसके अलावा, गुलाब अखाड़ा के गुलाम नवी पहलवान और बजरंग अखाड़ा के अमित की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।

कुछ मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी कला और फुर्ती से जीत हासिल की। बसंत पहलवान ने अलीम हुसैन के खिलाफ शानदार दांव लगाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और बाजी मार ली। एक अन्य मुकाबले में विशाल राठौर पहलवान ने कमल हसन को मात देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इस दौरान मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, दंगल संयोजक विक्रम राठौर, नाजिम पहलवान, अमजद पहलवान, मनोज राठौर, जड्डू सिंह गुर्जर, आदित्य राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें