फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में तस्वीर लगाने पर बरेलवी उलमा ने जताया विरोध, इस्लाम में मूर्ति लगाना नाजायज

Sat, 06 Sep 2025 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में तस्वीर लगाए जाने पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में तस्वीर और मूर्ति लगाना नाजायज है। इनके सामने नमाज नहीं पढ़ी जा सकती। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बीते दिनों दरगाह हजरतबल के नए निर्माण में अशोक स्तंभ वाली पट्टिका लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मस्जिद और दरगाह हजरतबल में किसी भी तरह के मुजस्समे (प्रतिमा) या तस्वीर को नहीं लगाया जा सकता है। नमाज पढ़ने गए कुछ लोगों ने मस्जिद के अंदर जब ये तस्वीर लगी हुई देखी तो उन लोगों ने इस तस्वीर को तोड़ दिया। जिस पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन


'मूर्ति या तस्वीर लगाना नाजायज' 
मौलाना ने कहा कि मस्जिद हो या दरगाह सदियों से ये परंपरा रही है कि इन धर्मस्थलों में चाहे अंदर हो या बाहर कहीं भी कोई मुजस्समा या तस्वीर नहीं लगाया गया है। इस्लाम मज़हब में तस्वीर या मूर्ति लगाना नाजायज है। अगर जिस जगह नमाज पढ़ी जा रही है। सामने तस्वीर या मूर्ति है तो उस जगह नमाज नहीं पढ़ी जा सकती, और अगर किसी ने नमाज पढ़ ली तो वो नमाज नहीं होगी।
विज्ञापन


मौलाना ने आगे कहा कि चंद सांप्रदायिक सोच रखने वाले लोग देश में इस तरह का विवाद खड़ा करते रहते हैं। ऐसे लोगों से समाज को होशियारपुर रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें