फोटो
रक्तदान कर बचाई मरीज की जान
बरेली। चार यूनिट ब्लड के लिए ठगी का शिकार हुए मरीज की मदद के लिए शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदाता संगठन पहुंचा। टीम के सदस्य रविंद्र सिंह चावला ने मरीज को एक यूनिट रक्त का दान किया। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदाता संगठन के
संरक्षक इकबाल सिंह बाले और अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि शुक्रवार को गंभीर हालत में बमनपुरी का एक मरीज राजीव रस्तोगी जिला अस्पताल में इलाज के लिए गम्भीर हालत में भर्ती हुआ था। परिजन का आरोप था कि 4 यूनिट ब्लड उन्हें चना था। ब्लड की व्यवस्था के लिए उन्होंने एक व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने उनसे छह हजार ठग कर फरार हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर रक्तदाता संगठन रविवार को मदद के लिए पहुंचा। ब्यूरो